ब्रिटेन में तेज़ी से क्यों फैल रहा डेल्टा वेरिएंट?
प्रकाशित
कोरोना की वजह से ब्रिटेन के हालात फिर से बिगड़ रहे हैं. बीते एक हफ़्ते में वहां 85 हज़ार से ज़्यादा संक्रमण के नए मामले सामने आए और 103 लोगों की मौत हुई.
रोज़ाना आने वाले संक्रमण के मामलों के हिसाब से ब्रिटेन, यूरोप में सबसे ऊपर है.
ज़्यादातर लोगों में डेल्टा वेरिएंट पाया जा रहा है जो सबसे पहले भारत में पाया गया था.
अब ब्रितानी लोग छुट्टी के लिए दूसरे यूरोपीय देशों में जाने वाले हैं जहां डेल्टा वेरिएंट कम सक्रिय है.
तो क्या वो तमाम देश अपने इन ब्रितानी मेहमानों का खुले दिल से स्वागत करेंगे. देखिए बीबीसी संवाददाता फ़र्गस वॉल्श की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)