You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
चीन: ‘वीगर बच्चे’ मां-बाप से क्यों अलग किए गए?
बीबीसी उन हज़ारों वीगर बच्चों के मामले की पड़ताल कर रहा है जो अपने माता-पिता से बिछड़ गए हैं. माना जाता है कि ऐसा वीगर मुसलमानों के साथ चीन के सलूक की वजह से हुआ.
वीगरों को जबरन कैंपों में भेजने, महिलाओं को बांझ बनाने और बंधुआ मज़दूरी करवाने की ख़बरें आने के बाद ब्रिटेन और अमेरिका दोनों ने चीन पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया है.
मगर चीन कहता है कि वीगर परिवारों को जानबूझकर नहीं बांटा जा रहा है. पिछले दो सालों में बीबीसी ने लापता बच्चों का पता लगाने के लिए कई बार गुज़ारिश की मगर चीनी प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया.
ताइवान से हमारे चीन संवाददाता जॉन सडवर्थ की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)