इब्राहीम रईसी भारत-ईरान संबंधों को कहां ले जाएंगे?
प्रकाशित
इस वक्त दुनिया की निगाहें ईरान पर हैं जहां नया राष्ट्रपति चुना गया है. ईरान और अमेरिका के संबंध तनावपूर्ण हैं. मध्यपूर्व में भी कई देश ईरान को संदेह की नज़र से देखते हैं. और भारत का ईरान से पुराना कारोबारी रिश्ता रहा है.
ईरान के नए राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने चुनाव जीतने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कोई भी ऐसी बात नहीं कही जिस पर हैरानी हो.
रईसी अगस्त में ईरान के राष्ट्रपति का कार्यभार संभालेंगे.
उनकी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सबसे अहम बात ये रही कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ मीटिंग की संभावना से इनकार कर दिया. साथ ही उन्होंने ईरान न्यूक्लियर डील पर विस्तार से बात की.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)