गांव में हीरे बटोरने के लिए लगी थी भीड़, पत्थर निकले

प्रकाशित

दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नताल प्रांत के क्वाहलाथी नामक गांव में पिछले महीने उस वक़्त स्थानीय लोगों के चेहरे खिल गए जब यहां चमकीले पत्थर मिलने लगे. लोगों को लगा ये हीरे हैं.

दूर-दूर से लोग यहां आने लगे. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने जब इन पत्थरों की जांच करवाई तो पता चला ये हीरे नहीं हैं. बल्कि क्वार्ट्ज़ (स्फटिक) यानी महज़ चमकीले पत्थर हैं.

कोरोना महामारी के बीच इस इलाक़े में बेरोज़गारी बढ़ी और आर्थिक असमानता की खाई गहरी हुई. लेकिन बेहतर दिन आने की उम्मीद फिर धुंधली हो गई है. सरकार ने लोगों से खुदाई बंद करने को कहा है क्योंकि ग़ैर-क़ानूनी खुदाई से पर्यावरण पर ग़लत असर होने की आशंका है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)