ब्रिटेन में फिर क्यों बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले?
प्रकाशित
ब्रिटेन में एक बार फिर कोविड-19 का संक्रमण फैल रहा है. हालात पर नज़र रखने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा ज़्यादातर उन युवाओं की वजह से हो रहा है जिनको अब तक वैक्सीन नहीं लगी है. ब्रिटेन में ताज़ा मामलों में से 90% से ज़्यादा मामले डेल्टा वेरिएंट के हैं.
संक्रमण के मामले अब बढ़ रहे हैं. अकेले बुधवार को नौ हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आए जोकि फरवरी के बाद से सबसे ज़्यादा है. अस्पताल में मरीज़ों की संख्या भी काफ़ी बढ़ गई है. सोमवार को एक हज़ार से ज़्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हुए. हालांकि हर दिन होने वाली मौतों का आंकड़ा कम रहा. देखिए कवर स्टोरी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)