महारानी सिरीज में अहम किरदार निभाने वाले अमित स्याल के अभिनेता बनने की कहानी
प्रकाशित
अमित स्याल साफ़ कहते हैं कि उन्हें तीस साल की उम्र तक नहीं पता था वो ज़िंदगी में क्या करना चाहते हैं. लेकिन अब ये सवाल उनके ज़हन में नहीं है. क्योंकि वो जानते हैं वो क्या करना चाहते हैं और उसके लिए दिन-रात एक करने को तैयार हैं.
अमित हाल में महारानी सिरीज़ में नज़र आए, लेकिन इनसाइड ऐज में भी उनका काम काफ़ी सराहा गया था. कोरोना के दौर में जब फ़िल्में कम आ रही हैं, ऐसे में ओटीटी को वो ज़िंदगी बचाने वाला पुल बताते हैं.
बीबीसी के लिए सुप्रिया सोगले ने उनसे ख़ास बातचीत की.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)