You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ये हाथी बेहद चालाक है, खुद हैंडपंप चलाने में माहिर
प्रकाशित
असम में पैदा हुई इस हथिनी को महाराष्ट्र के भंडारा ज़िले के नागज़ीरा टाइगर रिज़र्व फॉरेस्ट लाया गया था. धीरे-धीरे एक के बाद एक हाथी मरने लगे और रूपा यहां अकेली बची.
अकेलापन न हो इसलिए रूपा को कमलापुर कैंप में शिफ्ट किया गया. लेकिन इस कैंप के हाथियों से साथ वो घुलमिल नहीं पाई. इसलिए यहां भी वो अकेली ही है.
हालांकि ट्रेनर का कहना है कि वो पहले से ही ट्रेंड है. प्यास लगने पर अगर आसपास तालाब या झील नहीं मिलती तो वो खुद हैंडपंप चलाकर पानी पी सकती है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)