कोरोना के नए वैरिएंट और कितने ख़तरनाक हो सकते हैं?

प्रकाशित

अब यह स्पष्ट हो चुका है कि मौजूदा वक्त में हमारा सामना एक ऐसे वायरस से है जो एक से किसी दूसरे व्यक्ति में बहुत ही आसानी से, और शायद दोगुनी तेज़ी से फैलता है- और यह वुहान (चीन) में साल 2019 के अंत में पाये गए वायरस का नया रूप है.

हम यह जान चुके हैं कि यूके के केंट में सबसे पहले पाया गया कोरोना का 'एल्फ़ा वेरिएंट' पहले से ज़्यादा संक्रामक था. लेकिन 'डेल्टा वेरिएंट' जिसकी पहचान सबसे पहले भारत में हुई, वो उससे भी ज़्यादा संक्रामक और ख़तरनाक है.

कोरोना वायरस में जिस तरह का बदलाव हमने 'एल्फ़ा' से 'डेल्टा' तक देखा है, क्या इसी तरह हमें ओमेगा या अन्य वेरिएंट्स का भी सामना करना होगा और क्या ये वेरिएंट बद से और बदतर होते जायेंगे?

स्टोरी: जेम्स गैलहर

आवाज़: गुरप्रीत सैनी

वीडियो एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)