जब खड़ी हुई गाड़ी पल भर में ज़मीन में समा गई
मुंबई के घाटकोपर में एक कार के पानी में समाने का ये वीडियो वायरल हो रहा है. देखते ही देखते ये गाड़ी सिंकहोल में ग़ायब हो गई.
ये घटना रविवार, 13 जून की है. भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अपने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया और BMC की आलोचना की. BMC ने अपनी सफ़ाई में कहा कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है.
आवासीय सोसाइटी में एक कुएं को RCC स्लैब से ढंक दिया गया था. और यहां रहने वाले लोग इसी स्लैब पर गाड़ी खड़ी कर दिया करते थे.
लेकिन बीते कुछ दिनों में भारी बारिश होने की वजह से ये स्लैब ढह गई. जब ये घटना हुई तो एक कार ठीक उसी जगह खड़ी थी. बाद में पहले कुएं का पानी निकाला गया और फिर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)