अमेरिका की स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी पहुंचा गांव का लड़का

प्रकाशित

उत्तर प्रदेश के एक गांव से आने वाले मनु चौहान अब अमेरिका के नामी संस्थान स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए जाएंगे.

मनु ने एक स्कॉलरशिप अपने नाम की है, जिसके चलते उन्हें यह मौक़ा मिला है. मनु की विदेश में पढ़ाई के साथ-साथ रहने का खर्चा भी स्कॉलरशिप में शामिल किया गया है.

मनु चौहान ने यूपी के विद्याज्ञान स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है.

देखिए मनु चौहान के साथ बीबीसी संवाददाता सरोज सिंह की बातचीत.

वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)