You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना वैक्सीन से शरीर में चुंबक बनने का फ़र्ज़ी दावा
कोरोना वैक्सीन के असर को लेकर तमाम तरह की बातें हो रही है, कई लोगों को इसके बाद बुख़ार आता है, कई को नहीं, कई को कुछ और भी महसूस होता है, कई को कुछ भी अलग नहीं लगता. मगर वैक्सीन के असर को लेकर नासिक के शख़्स ने चौंकाने वाला दावा किया है. नासिक के अरविंद सोनार का कहना है कि वैक्सीन की दो डोज़ के बाद उनका शरीर चुंबक की तरह काम कर रहा है.
मगर जानकारों का मानना है कि वैक्सीनेशन की वजह से ऐसा नहीं हो सकता.
अरविंद सोनार ने अपने दावे की सच्चाई को ज़ाहिर करने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें उनके शरीर से सिक्के और लौहे के सामान चिपके दिख रहे हैं, ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उन्होंने बताया, "मैं अपने बेटे के साथ यूं ही बात कर रहा था तो उसने मुझे एक ख़बर के बारे में बताया कि वैक्सीन लेने के बाद स्टील की वस्तुएँ लोगों से चिपकने लगती हैं, मैंने भी जाँचने के लिए देखा तो पता लगा मेरे साथ भी ऐसा हो रहा था."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)