चीन में हाथियों का एक झुंड चलकर कहां पहुंचा?

वीडियो कैप्शन, चीन में हाथियों का एक झुंड चलकर कहां पहुंचा?
प्रकाशित

15 हाथियों का एक झुंड बीते कई महीनों के दौरान 500 किलोमीटर तक का सफ़र तय कर चुका है. हाल ही में इस झुंड की एक तस्वीर सामने आई जिसमें सभी हाथी एक जंगल में आराम कर रहे थे. इन हाथियों ने दक्षिण-पश्चिमी चीन के कई शहरों, कस्बों, गांवों को पार किया. ये हाथी इस लंबे सफ़र पर क्यों निकले हैं कोई नहीं जानता. प्रशासन इन पर नज़र बनाए हुए है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)