You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
एक महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया
दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में एक महिला ने एक साथ दस बच्चों को जन्म दिया है. मेडिकल साइंस में इस घटना को एक नए विश्व रिकॉर्ड की तरह देखा जा रहा है. गोसियाम थमारे सिटहोले के पति टेबोहो त्सोतेत्सी ने बताया कि दस बच्चे देखकर वे अचंभित रह गए. डॉक्टरों ने उन्हें अल्ट्रासाउंड के जरिये गर्भ में केवल आठ बच्चों के होने की बात बताई थी. बच्चों के जन्म के बाद टेबोहो त्सोतेत्सी ने प्रिटोरिया न्यूज़ को बताया, "सात लड़के हैं और तीन लड़कियां. मैं बहुत खुश हूं. भावुक हो रहा हूं. ज्यादा बात नहीं कर सकता." दक्षिण अफ्रीका के एक अधिकारी ने बीबीसी से दस बच्चों के जन्म की पुष्टि की है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अभी तक बच्चों को देखा नहीं है. बच्चों का जन्म सोमवार को हुआ था.
स्टोरी: टीम बीबीसी
आवाज़: पायल भुयन
वीडियो एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)