नुसरत की निखिल से शादी, फिर रिश्ता टूटने की कहानी

वीडियो कैप्शन, नुसरत की निखिल से शादी, फिर रिश्ता टूटने की कहानी
प्रकाशित

बांग्ला फ़िल्मों की अभिनेत्री नुसरत जहां ने दो साल पहले काफ़ी सुर्ख़ियां बटोरी थीं. इसकी वजह थी, अभिनय से राजनीति में क़दम रखते हुए वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर उनकी बशीरहाट संसदीय सीट से बड़े अंतर से जीत और उसके महीने भर के भीतर ही एक मारवाड़ी व्यापारी निखिल जैन के साथ तुर्की में की गई शादी. उसके बाद कभी दुर्गापूजा के मौक़े पर ढोल बजा कर तो कभी अपने बयानों के जरिए वे लगातार सुर्ख़ियों में बनी रहीं. अब वे एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं. लेकिन इस बार वजह अलग है. उन्होंने अपने पति निखिल जैन पर तमाम आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी शादी क़ानूनी तौर पर वैध नहीं थी. आखिर नुसरत और निखिल के बीच दूरियां कैसे बढ़ गईं?

स्टोरीः प्रभाकर मणि तिवारी

आवाज़ः नवीन नेगी

वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)