You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सूर्यग्रहण कहां-कहां और कब दिखेगा?
10 जून को ज्येष्ठ अमावस्था पर इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण दोपहर बाद से शुरू होगा और शाम छह बजकर 41 मिनट तक चलेगा. सबसे अहम बात यह है कि यह सूर्यग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों में नहीं देखा जा सकेगा. नासा की ओर से जारी इंटरएक्टिव मैप के मुताबिक भारत में यह सूर्य ग्रहण केवल लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक तौर पर दिख सकता है. कहा जा रहा है कि इन जगहों पर भी कुछ ही मिनटों के सूर्यास्त के समय दिखेगा. वैसे इस सूर्यग्रहण को उत्तर पूर्व अमेरिका, यूरोप, उत्तर एशिया और उत्तरी अटलांटिक महासागर में देखा जा सकेगा. नासा इस सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग भी कर रहा है जिससे दुनिया भर के लोग इस सूर्यग्रहण को देख सकेंगे.
स्टोरीः टीम बीबीसी
आवाज़ः विशाल शुक्ला
वीडियो एडिटः मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)