You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सांप के चीखने के वायरल वीडियो का सच क्या है?
तेलंगाना के करीमनगर ज़िले में कथित तौर पर सांप के चीखने का एक वीडियो वायरल हो गया.
ये वीडियो रामाडूगू क्षेत्र के वेलिचाला गांव का है.
जिसमें सांप नीलगिरि के पेड़ों के बीच घूमता नज़र आ रहा है. सांप का मुंह खुलने पर अजीबोगरीब चीख सुनाई देती है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी.
इस दौरान लिंगमपल्ली श्रीनिवास नाम के एक शख़्स ने पुलिस के सामने सरेंडर किया.
पुलिस के मुताबिक, श्रीनिवास ने यह फ़ेक वीडियो ख़ुद बनाया और अपलोड किया था.
और उनसे ऐसा स्थानीय लड़कों को अपने घर के पास क्रिकेट खेलने से रोकने के लिए किया.
वीडियो: बीबीसी तेलुगू
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)