फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को सरेआम मारा थप्पड़

प्रकाशित

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को एक शख़्स ने थप्पड़ जड़ दिया. यह वाकया मंगलवार को फ़्रांस के दक्षिण-पूर्वी इलाके में हुआ.

मैक्रों यहां एक आधिकारिक दौरे पर वेलेंस शहर गए थे.

वीडियो में दिखता है कि वो बैरियर के दूसरी तरफ़ खड़े लोगों से मिलने के लिए बढ़ते हैं.

लोग उनके स्वागत में तालियां बजा रहे होते हैं तभी अचानक एक शख़्स लपककर उनके गाल पर थप्पड़ मार देता है.

इसके बाद तुरंत ही मैक्रों के साथ मौजूद अधिकारी उन्हें वहां से दूर खींच लेते हैं.

थप्पड़ मारने वाला शख़्स ‘मैक्रोंवाद हाय-हाय’ के नारे भी लगाता है.

फ़्रेंच मीडिया के अनुसार, इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

इस घटना के बाद मैक्रों ने स्थानीय मीडिया से कहा कि वो लोगों से मिलने का सिलसिला बरकरार रखेंगे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)