You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
COVER STORY: अपने बच्चों को कोरोना संक्रमण से कैसे बचाएं?
भारत में कोरोना के मामले घट रहे हैं लेकिन पहली लहर के मुकाबले अभी भी ज़्यादा हैं.दूसरी लहर में ज़्यादा लोग संक्रमित हुए और मौतें भी ज़्यादा हुईं.
लेकिन जो ख़ास बात देखने को मिली वो थी इस बार बच्चों में बढ़ता ख़तरा.कर्नाटक में मार्च से मई के बीच कम से कम 1 लाख 40 हज़ार बच्चे कोरोना से संक्रमित हुए. बच्चों के संक्रमित होने के मामले दूसरे राज्यों से भी मिले. कई ऐसे मामले सामने आए जिसमें माता-पिता दोनों कोरोना से पीड़ित हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. ऐसे में उन परिवारों के बच्चों को बुनियादी देखभाल भी नहीं मिल पाई. देखिए बीबीसी संवाददाता देविना गुप्ता की रिपोर्ट
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)