पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर, 40 लोगों ने जान गँवाई

वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर, 30 से अधिक मौतें
प्रकाशित

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में घोटकी के क़रीब सर सैयद एक्सप्रेस और मिल्लत एक्सप्रेस की टक्कर में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक यात्री घायल हैं.

रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक़ सोमवार सुबह डहरकी के क़रीब सर सैयद एक्सप्रेस और मिल्लत एक्सप्रेस में आमने-सामने से टक्कर हो गई.

रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल भेज दिया गया है जबकि बोगियों में फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू हो चुका है.

वीडियो: बीबीसी उर्दू

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)