You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
वैक्सीन की दो अरब डोज़ बनीं लेकिन कहां गईं?
कोरोना वायरस महामारी पूरी दुनिया को तबाह करने वाली साबित हुई है. लेकिन इतने कम समय में हम कोरोना वैक्सीन की दो अरब डोज़ बना रहे हैं और यह संक्रमण को रोकने की लड़ाई में मील का पत्थर है. अच्छी ख़बर है कि इस साल के अंत तक एक अुनमान के मुताबिक़ दुनिया भर के 5.8 अरब वयस्कों के टीकाकरण के लिए वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध हो जाएगी. बुरी ख़बर है कि वैक्सीन का उत्पादन भौगोलिक रूप से केंद्रीकृत है. साथ ही कुछ देश इसका संग्रह कर रहे हैं. ऐसे में सभी को वैक्सीन पहुँचाने के विचार को झटका लगा है. चलिए दुनिया में वैक्सीन की उपलब्धता को प्रभावित करने वाले कुछ कारकों पर एक इस स्टोरी में नज़र डालते हैं.
स्टोरी: पाब्लो उचाव, आवाज़: पायल भुयन, वीडियो एडिटिंग: दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)