बनारस में गंगा का पानी हरा क्यों होता जा रहा है?

प्रकाशित

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कुछ जगह गंगा नदी का पानी हरा हो गया है. बताया जा रहा है कि विश्वनाथ कॉरिडोर का प्लेटफ़ॉर्म बनाने से गंगा का पानी हरा हुआ है. मणिकर्णिका घाट से सटे विश्वनाथ कॉरिडोर का प्लेटफ़ार्म गंगा के अंदर बना है. इससे गंगा का प्रवाह रुक गया है और पानी में काई जमने लगी है. गंगा नदी का रंग हरा होने से स्थानीय लोग परेशान हैं. इतनी काई देखकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जांच में जुट गया है.

वीडियो: विक्रांत दुबे और समीरात्मज मिश्र, बीबीसी के लिए

एडिटिंग: देबलिन रॉय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)