कोरोना काल में दूसरों की मदद में जुटी महिला से मिलिए

वीडियो कैप्शन, कोरोना काल में मदद की मुहिम चला रही महिला
प्रकाशित

जब ख़ुद को बचाना ही सबसे बड़ी जंग हो गई, जब कोरोना मरीज़ों से जुड़ी खबरें डराने लगीं, तब कई लोगों ने अजनबी लोगों के लिए रात दिन एक कर दिया. ऐसी ही एक लड़की से मिलिए. दिल्ली में रहने वाली अनु शक्ति सिंह बीते कई महीनों से कोविड वॉलंटियर के तौर पर सक्रिय हैं. उन्होंने सैकड़ों लोगों की मदद की है. इस सफ़र की शुरुआत उन्होंने अकेले ही की थी लेकिन अब उनके पास एक बड़ी टीम है. अनु ने कैसे इस काम की शुरुआत की और उनके क्या अनुभव हैं, देखिए बीबीसी संवाददाता नेहा शर्मा की इस रिपोर्ट में.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)