You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
गोल्डन वीज़ा क्या है और कैसे मिलता है?
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को हाल ही में यूएई ने गोल्डन वीज़ा दिया है, जिसकी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पुष्टि की है. संजय दत्त ने ट्वीट किया कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरत ने गोल्डन वीज़ा से नवाज़ा है. तो, गोल्डन वीज़ा है क्या?
यूएई 10 साल के लिए गोल्डन वीज़ा जारी करता है. इसके बारे में सबसे पहले 2019 में घोषणा की गई थी. यूएई के तत्कालीन राष्ट्रपति और शासक मोहम्मद बिन राशिद शेख अल मकतूम ने इस योजना का ऐलान करते हुए कहा था कि वो डॉक्टरों, इंजीनियर्स, वैज्ञानिकों और कलाकारों के लिए एक गोल्डन कार्ड स्कीम शुरू कर रहे हैं.
इसका मक़सद निवेशकों को यूएई लाना, साथ ही अंतरराष्ट्रीय महत्व की बड़ी कंपनियों के मालिकों, मुख्य क्षेत्रों के पेशेवरों, विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाले रिसर्चरों और प्रभावशाली छात्रों को यूएई के विकास का साझेदार बनाना था.
स्टोरी: टीम बीबीसी
आवाज़: गुरप्रीत सैनी
वीडियो एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)