पीएम मोदी की बैठक में न जाकर क्या ममता बनर्जी ने प्रोटोकॉल तोड़ा?
प्रकाशित
पीएम मोदी की बुलाई बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के हिस्सा न लेने और कथित तौर पर दस्तावेज़ सौंपने के बाद उनके तुरंत निकल जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.
केंद्र ने इस वाक़ये के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को दिल्ली बुला लिया है. कुछ दिन पहले ही बंदोपाध्याय को केंद्र ने एक्सटेंशन दिया था.
ममता बनर्जी ने आदेश को रद्द करने की मांग की है. बीजेपी के नेताओं ने ममता पर प्रोटोकॉल तोड़ने और पीएम का अपमान करने के आरोप लगाए हैं. हालांकि ममता बनर्जी ने इन आरोपों से इनकार किया है.
स्टोरी: शुभम किशोर
वीडियो एडिट: रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)