कोरोना में सेक्स वर्कर्स के लिए उम्मीद की किरण
प्रकाशित
सेक्स वर्कर्स और ट्रांसजेंडरों को कोरोना वैक्सीन देने के लिए हरियाणा के गुरुग्राम में विशेष टीकाकरण केंद्र की शुरुआत की गई है.
यह वैक्सीन सेंटर गुड़गांव के डुंडाहेड़ा इलाके में है. ज़िला प्रशासन की ओर से शुरू किए गए इस सेंटर में मुफ़्त वैक्सीन दी जा रही है.
गुरुग्राम के सिविल सर्जन वीरेंद्र यादव ने इस सेंटर का उद्घाटन किया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)