कोरोना का हवा में फैलने वाला नया वैरिएंट कहां मिला?
प्रकाशित
ब्रिटेन, ब्राज़ील, दक्षिण अफ़्रीका और भारत के बाद अब वियतनाम में भी कोरोना वायरस के एक नए वैरिएंट की पहचान की ख़बर है.
वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री विएन टान लॉन्ग ने शनिवार को बताया कि उनके देश में कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट पाया गया है.
यह नया वैरिएंट भारत और ब्रटेन में पाए गए वैरिएंट का मिला-जुला रूप है और हवा के ज़रिए पहले के वैरिएंट्स के मुक़ाबले कहीं ज़्यादा तेज़ी से फैलता है.
स्टोरीः टीम बीबीसी
आवाज़ः गुरप्रीत सैनी
वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)