कोरोना: एंटीबॉडी कॉकटेल दवा क्या है, क्या करती है?

वीडियो कैप्शन, कोरोना: एंटीबॉडी कॉकटेल दवा क्या है, क्या करती हैं?
प्रकाशित

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता मेडीसिटी अस्पताल में 84 साल के बुज़ुर्ग को कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान 'एंटीबॉडी कॉकटेल' दवा दी गई और वो ठीक भी हो गए. उसके बाद से ही भारत में इस दवा के बारे में कई तरह के सवाल पूछे जा रहे.

भारत सरकार ने इस कोविड-19 के इलाज में इस दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंज़ूरी दी. फ़िलहाल मेदांता अस्पताल और देश भर के अपोलो अस्पताल में ये दवा कोविड-19 के इलाज के इस्तेमाल में लाई जा रही है. लेकिन दवा कैसे काम करती है, कौन ले सकता है, मरीज़ को कहाँ से मिलेगी, इन तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए बीबीसी ने बात की गुरुग्राम मेदांता मेडीसिटी के चेयरमैन डॉक्टर नरेश त्रेहन से.

वीडियो: सरोज सिंह और देबलिन रॉय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)