अमेरिका: मंदिर पर गंभीर आरोप

प्रकाशित

बोचासंवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था या बैप्स को अमेरिका में कई भव्य मंदिरों का निर्माण करने के लिए जाना जाता है...लेकिन अब उनके ख़िलाफ़ न्यूजर्सी के मंदिर में काम करने वाले मज़दूरों ने मुक़दमा दर्ज करवाया है.

उनका आरोप है कि उनसे बंधुआ मज़दूरों की तरह काम कराया गया और उनको सही मेहनताना भी नहीं दिया गया. हाल ही में एफ़बीआई ने मंदिर परिसर पर छापा भी मारा था.देखिए हमारे सहयोगी सलीम रिज़वी की रिपोर्ट

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)