COVER STORY: क्या टीकाकरण की सुस्त रफ़्तार ने बिगाड़े हालात?
प्रकाशित
दुनियाभर के मुक़ाबले भारत में कोरोना संक्रमण सबसे तेज़ी से फैल रहा है. अकेले मई के पहले हफ़्ते में ही भारत में संक्रमण के 30 लाख से ज़्यादा नए मामले सामने आए.
पिछले सात दिनों में भी कोरोना के 16 लाख से ज़्यादा नए केस सामने आ चुके हैं. इस महामारी की ये भयानक दूसरी लहर लोगों की ज़िंदगियों के साथ-साथ रोज़गार पर भी हमला कर रही है.
वहीं भारत में टीकाकरण का कार्यक्रम भी धीमी गति से चल रहा है जो हालात को बदतर बना रहा है.
बीबीसी संवाददाता अरुणोदय मुखर्जी की रिपोर्ट
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)