कोरोना वैरिएंट से जुड़े केजरीवाल के ट्वीट पर सिंगापुर ने दिया जवाब
प्रकाशित
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट ने भारत सरकार और सिंगापुर को ख़फ़ा कर दिया. भारतीय विदेश मंत्री ने केजरीवाल के ट्वीट को ग़ैर जिम्मेदारी भरा बताया. वहीं सिंगापुर ने भी केजरीवाल के ट्वीट पर नाराज़गी जताई. सिंगापुर ने कहा है कि वो कोरोना की जंग में भारत के साथ है. वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारत सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)