कोरोना काल में लोगों की सेक्स में दिलचस्पी कम क्यों हुई?
शोधकर्ताओं ने भारत, अमेरिका तुर्की, इटली में 2020 में पाया कि अपने पार्टनर के साथ या किसी के साथ एक बार होने वाले सेक्स में कमी आई और इसका सीधा संबंध लॉकडाउन से है.
कई लोगों के अंदर महामारी और लॉकडाउन ने डर और अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया. कई लोगों में अपने स्वास्थ्य से जुड़ी एंग्ज़ाइटी देखने को मिली, पैसे को लेकर अनिश्चितता थी और ज़िंदगी में कई और बदलाव हो रहे थे.
इन चीज़ों के कारण होने वाली परेशानियों के साथ-साथ अपने पार्टनर के साथ ज़्यादा समय बिताना, वो भी बंद कमरे में, इससे रिश्तों पर बुरा असर पड़ा और सेक्स में कमी आई.
एक तरीक़े से कोविड महामारी सेक्स के लिए बहुत ख़राब साबित हुई है. लेकिन क्या हम पुराने रिश्तों की तरफ़ वापस जा पाएंगे या फिर ये असर लंबे समय के लिए पड़ा है?
स्टोरी: जेसिका क्लेन, आवाज़: नवीन नेगी, वीडियो एडिटिंग: दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)