You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना की दूसरी लहर का नेपाल में ज़बरदस्त कहर
भारत का पड़ोसी देश नेपाल भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चंगुल में जकड़ता जा रहा है. क़रीब तीन करोड़ की आबादी वाले इस छोटे से देश में पिछले महीने तक एक दिन में संक्रमण के क़रीब 100 मामले दर्ज किए जा रहे थे लेकिन अब वहां एक दिन में 10,000 के क़रीब मामले आ रहे हैं.
नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, सोमवार को वहाँ पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 9,127 नए मामले और 139 मौतें दर्ज की गई हैं.
महामारी शुरू होने के बाद से अब तक वहां कुल क़रीब 4000 लोगों की मौत हो चुकी है. हाल के हफ़्तों में मौतों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ा है.
स्टोरी और आवाज़ः गुरप्रीत सैनी
वीडियो एडिटः देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)