कोरोना के बीच उत्तर प्रदेश में क्यों जुटी इतनी भीड़?

प्रकाशित

कोरोना की ज़बरदस्त मार के बीच उत्तर प्रदेश के बदायूं में ये एक जनाज़े में भारी भीड़ जुटी. सोमवार को बदायूं में एक धार्मिक नेता के जनाज़े में भारी संख्या में लोग जुटे.

इस दौरान कई लोगों के चेहरों पर मास्क नहीं थे और सोशल डिस्टेंसिंग की तो धज्जियां उड़ रही थी. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटो में 21 हज़ार से अधिक कोरोना के मामले दर्ज हुए जबकि इस दौरान 278 लोगों की जान चली गई.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)