कोरोना का आंध्र प्रदेश वैरिएंट क्या बेहद ख़तरनाक है?

वीडियो कैप्शन, कोरोना का आंध्र प्रदेश वैरिएंट क्या बेहद ख़तरनाक है?
प्रकाशित

कोरोना वायरस का आंध्र प्रदेश वैरिएंट. ये शब्द अब हर किसी को डरा रहा है. कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस का एक वैरिएंट कुर्नूल में सबसे पहले देखा गया और विशाखापत्तनम में ये मौजूदा वायरस की तुलना में कई गुना तेज़ी से फैल रहा है.

इस ख़बर से लोग बुरी तरह से डरे हुए हैं और राजनीतिक तूफान आने की भी आशंका जताई जा रही है.

यहां तक कि दिल्ली सरकार ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आने वाले लोगों पर पाबंदी भी लगा दी है. ऐसे में सवाल उठता है कि कोरोना वायरस का आंध्र प्रदेश वैरिएंट क्या सचमुच में इतना शक्तिशाली है?

स्टोरीः बल्ला सतीश

आवाज़ः नवीन नेगी

वीडियो एडिटः देवाशीष कुमार

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)