You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
चीन का रॉकेट धरती पर गिरा, उसके बाद क्या हुआ?
चीनी मीडिया के अनुसार चीन का सबसे बड़ा रॉकेट मालदीव के पास हिंद महासागर में गिरा है. रिपोर्ट के अनुसार ज़्यादातर मलबा वायुमंडल में जल गया. इस रिपोर्ट में चीनी स्पेस इंजीनियरिंग का हवाला दिया गया है.
अंतरिक्ष पर नज़र रखने वाले दुनिया भर के लोग चीन के लॉन्ग मार्च 5B अंतरिक्षयान को लेकर अटकलें लगा रहे थे. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार चीनी रॉकेट स्थानीय समय के हिसाब से 10:12 बजे गिरना शुरू हो गया था.
चीनी रॉकेट लॉन्ग मार्च 5बी को 29 अप्रैल को चीन के हाइनान द्वीप से प्रक्षेपित किया गया था, जो चीन के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के प्रमुख मॉड्यूल को पृथ्वी की निचली कक्षा की ओर ले जा रहा था.
स्टोरीः टीम बीबीसी
आवाज़ः विशाल शुक्ला
वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)