कोरोना से दिल्ली बेहाल, AAP और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप

वीडियो कैप्शन, कोरोना से दिल्ली बेहाल, AAP और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप
प्रकाशित

दिल्ली में कोरोना की मार के साथ-साथ राजनीति भी खूब हो रही है. दिल्ली में आप की सरकार लगातार केंद्र पर हमलावर है.

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि अपनी इमेज चमकाने के लिए केंद्र ने विदेशों में वैक्सीन भेज दी.

वहीं दिल्ली में कोरोना संकट के लिए बीजेपी केजरीवाल सरकार के ख़राब मैनेजमेंट को दोष दे रही है. बीजेपी ने आप सरकार के मंत्रियों पर मेडिकल उपकरणों की कालाबाज़ारी का आरोप भी लगाया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)