भारत में मई के दूसरे हफ़्ते में 8-9 लाख मामले आ सकते हैंः भ्रमर मुखर्जी
प्रकाशित
अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी की महामारी विज्ञानी डॉक्टर भ्रमर मुखर्जी भारत की कोरोना की हालत का गहराई से अध्ययन करती रही हैं. वे दुनिया की जानी-मानी वैज्ञानिक हैं. उन्हें महामारियों के आँकड़ों के आधार पर गणितीय मॉडल बनाने में महारत हासिल है, इन मॉडलों के ज़रिए महामारी के बारे में काफ़ी हद तक सटीक वैज्ञानिक भविष्यवाणियाँ की जा सकती हैं. डॉक्टर मुखर्जी का कहना है कि अगर जल्द सही और पर्याप्त क़दम नहीं उठाए गए, तो मई के दूसरे हफ़्ते में भारत में हालात और बिगड़ सकते हैं. डॉक्टर भ्रमर मुखर्जी के साथ बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद ने ख़ास बातचीत की.
वीडियो एडिटः मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)