कोरोना: भारत के बिगड़े हालात से दुनिया को कितना ख़तरा?

प्रकाशित

भारत में रोज़ कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. रोज़ाना हज़ारों मौतें हो रही हैं. भारत में अलग-अलग वेरिएंट पाए जा रहे हैं जो ज़्यादा ख़तरनाक हैं.

कोरोना से जंग की दिशा में भारत के लिए एक अच्छी ख़बर आई है. अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ऐलान किया है कि वैक्सीन को लेकर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के नियमों में ढील देने की भारत की मांग का अमरीका समर्थन करेगा. इससे भारत समेत तमाम विकासशील देश अपनी अपनी कोरोनावायरस वैक्सीन का निर्माण कर सकते हैं.

भारत की मांग के मुताबिक़ अमीर देशों को विकासशील देशों से वैक्सीन बनाने की टेक्नॉलॉजी शेयर करनी चाहिए. पहले यूरोपीय संघ इस प्रस्ताव का विरोध कर रहा था लेकिन अब उसने कहा है कि वो वैक्सीन पेटेंट में छूट की इस मांग पर विचार करेगा. लेकिन बाइडन की इस घोषणा के बाद फ़ाइज़र और मॉडेर्ना जैसी बड़ी अमरीकी दवा कंपनियों के शेयर तेज़ी से गिरे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)