कोरोना से पीएम मोदी के वाराणसी में हालात बदतर
हिंदुओं के लिए पवित्र माने जाने वाले शहर वाराणसी और उसके आस-पास के इलाके कोरोना महामारी की दूसरी लहर से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. इस क्षेत्र के नाराज़ लोग अब ये सवाल पूछ रहे हैं कि उनके सांसद और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़रूरत के वक़्त कहां पर हैं. वाराणसी में स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी स्थिति में हैं.
मरीज़ों को हॉस्पिटल में बेड नहीं मिल रहे हैं, ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है, ऐम्बुलेंस सेवाओं की दिक्कत है और एक कोरोना टेस्ट कराने में लोगों को हफ़्तों इंतज़ार करना पड़ रहा है. पिछले दस दिनों में ज्यादातर दवा दुकानों के पास विटामिंस, ज़ींक और पारासिटामोल जैसी बुनियादी दवाओं का स्टॉक ख़त्म होने लगा है.
स्टोरी: गीता पांडेय
आवाज़: विशाल शुक्ला
वीडियो एडिटिंग: मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)