कोरोना भगाने से जुड़ी अफ़वाह पर जमा हो गए हज़ारों लोग, 23 गिरफ़्तार
प्रकाशित
गुजरात में अहमदाबाद के साणंद क्षेत्र में कुछ गाँवों में लोग इस तरह इकट्ठा हो रहे हैं. निधराड, नवापुरा गाँव में, हज़ारों महिलाएँ अपने सिर पर पानी के बर्तन लेकर मंदिर की ओर जा रही हैं.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. दरअसल, किसी ने अफ़वाह फैलाई कि हिंदू देवता बलिया देव का जल से अभिषेक करने से ये लोग कोरोना से बच सकते हैं.
वीडियो: सागर पटेल
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)