बादल फटने से हिमाचल और उत्तराखंड के इन इलाकों में अफरातफरी
प्रकाशित
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को एक जगह बादल फटने से अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है कि यह घटना चंबा ज़िले के मेहला ब्लॉक में हुई.
इस घटना से कई घरों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है. उधर, उत्तराखंड के चमोली ज़िले में भी बादल फटने की घटना हुई. बादल फटने से घाट ब्लॉक के बैंड बाज़ार में काफ़ी मलबा घरों में घुस गया.
बताया जा रहा है कि 4 मई को शाम करीब चार बजे यहां बादल फटा. करीब एक घंटे तक यहां अफरातफरी का माहौल रहा.
वीडियो- ध्रुव मिश्रा और लक्ष्मण सिंह राणा, बीबीसी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)