बंगाल में ममता बनर्जी को मात क्यों नहीं दे पाई मोदी-शाह की जोड़ी?

वीडियो कैप्शन, बंगाल में ममता बनर्जी को मात क्यों नहीं दे पाई मोदी-शाह की जोड़ी?
प्रकाशित

बंगाल में 'अबकी बार दो सौ पार' का नारा देने वाली बीजेपी की हार की यह कोई अकेली वजह भले नहीं हो, लेकिन सबसे अहम वजह तो साबित हुई ही है.

चुनावी दुर्गति के बाद प्रदेश के नेताओं में खदबदाते असंतोष के बीच पार्टी के नेता हार के कई कारण गिना रहे हैं.

दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में जिन इलाक़ों में क़रीब डेढ़ दर्जन चुनावी रैलियां की थीं, उनमें से उत्तर बंगाल को छोड़ कर ज़्यादातर इलाक़ों में बीजेपी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है. पश्चिम बंगाल में मोदी-शाह की जोड़ी ममता को क्यों मात नहीं दे पाई?

स्टोरी: प्रभाकर मणि तिवारी

आवाज़: भूमिका राय

वीडियो एडिटिंग: मनीष जालुई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)