सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सुर ईरान पर क्यों बदल रहे हैं?

वीडियो कैप्शन, सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सुर ईरान पर क्यों बदल रहे हैं?
प्रकाशित

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि ईरान हमारा पड़ोसी देश हैं और हम ईरान के साथ अच्छे और ख़ास रिश्ते रखना चाहते हैं.

क्राउन प्रिंस का यह बयान ऐसे वक़्त में आया है, जब सऊदी अरब और ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इराक़ में 'ख़ुफ़िया बातचीत' की ख़बरें आ रही हैं.

ईरान और सऊदी अरब एक दूसरे के पुराने दुश्मन हैं और दोनों देश पूरे मध्य-एशिया में एक दूसरे के प्रभाव को कम करने की कोशिश करते आए हैं लेकिन दोनों देशों के बीच अधिक तनाव की शुरुआत तब हुई, जब साल 2016 में एक शिया धर्म गुरु शेख़ अल-नमर को सऊदी अरब में फांसी दे दी गई.

इसके जवाब में ईरान में सऊदी अरब के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने तेहरान स्थित सऊदी अरब के दूतावास पर हमला करके उसको आग के हवाले कर दिया.

स्टोरी: टीम बीबीसी

आवाज़: विदित मेहरा

एडिटिंग: मनीष जालुई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)