कोरोना से लड़ते भारत को विदेशों से मिल रही मदद

प्रकाशित

कोरोना से लड़ते भारत को लगातार दूसरे देशों से मदद मिल रही है. उज़्बेकिस्तान ने ख़ास फ़्लाइट के ज़रिए मेडिकल उपकरण भारत भेजे. इन मेडिकल उपकरणों में ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर भी शामिल हैं. जर्मनी का ख़ास विमान भारत पहुंचा जिसमें 120 वेंटिलेटर भारत की मदद के लिए भेजे गए. इसी तरह फ़्रांस से उड़ान भरकर एक विमान भारत की मदद के लिए पहुंचा. इस विमान में कई मेडिकल उपकरण लाए गए. कोरोना की जंग में बेल्जियम ने भी मदद का हाथ आगे किया है. बेल्जियम ने विमान में रेमडेसिवर की 9000 शीशियां भेजी हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)