वे लोग जो मुसलमान नहीं हैं लेकिन रोज़ा रखते हैं
श्रीलंका की मुख्य विपक्षी पार्टी के नौजवान राजनेता रेहान जयविक्रमे ने 13 अप्रैल को एक आश्चर्यजनक घोषणा की.
उन्होंने ट्विटर पर कहा, "मैं एक बौद्ध हूं और बौद्ध जीवन दर्शन का पालन करने की पूरी तरह से कोशिश करता हूं. ये बताने के बाद मैं कहना चाहता हूँ कि रमज़ान के मुबारक महीने में अपने मुस्लिम भाइयों और बहनों के साथ रोज़े रखने के लिए उत्साहित हूं. मैं पहली बार रोज़े रख रहा हूं, इसलिए मुझे शुभकामनाएं दीजिए." रेहान जयविक्रमे श्रीलंका के वेलिगामा शहर के नगर परिषद के चेयरमैन हैं और 14 अप्रैल से रमज़ान के महीने की शुरुआत से वे रोज़े रख रहे हैं. ऐसे और भी कई लोग हैं जो मुसलमान ना होने पर भी रोज़े रखते हैं.
स्टोरीः सरोज पतिराणा
आवाज़ः मोहम्मद शाहिद
वीडियो एडिटः देवाशीष
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)