You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने क़ुरान पर क्या कहा?
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने देश के नेशनल टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर बात की है. इसमें उन्होंने भारत का भी नाम लिया और भारत से अच्छे संबंधों की वकालत की.
कोराना महामारी के कारण तेल से हासिल होने वाले राजस्व पर निर्भर सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है. ऐसे में कहा जा रहा था कि अब तक सऊदी अरब इनकम टैक्स नहीं लगाता था लेकिन आने वाले दिनों में लगा सकता है. लेकिन क्राउन प्रिंस ने इन अटकलों को ख़ारिज कर दिया है.
प्रिंस सलमान ने इंटरव्यू में कहा कि सऊदी अरब में इनकम टैक्स लागू करने की कोई योजना नहीं है. पिछले साल जुलाई महीने में सऊदी अरब ने अस्थायी रूप से वैट को पाँच फ़ीसदी से बढ़ाकर 15 फ़ीसदी कर दिया था. क्राउन प्रिंस ने संविधान को लेकर कहा कि क़ुरान ही संविधान है.
स्टोरी: टीम बीबीसी
आवाज़: विशाल शुक्ला
वीडियो एडिटिंग: मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)