कोरोना संक्रमण का भारत में नया रिकॉर्ड, एक दिन में 3.86 लाख केस
प्रकाशित
भारत में कोरोना संक्रमण और मौत के मामलों का हर दिन नया रिकॉर्ड बन रहा है. पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के 3,86,452 नए मामले दर्ज किए गए.
इसी दौरान 3498 लोगों की मौत हुई है. 21 अप्रैल के बाद से भारत में हर दिन कोरोना के तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं.
भारत में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,87,62,976 हो गई है. जबकि देश में अब तक कुल 2,08,330 लोगों की मौत कोरोना से हुई है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)