त्रिपुरा: नाइट कर्फ्यू के दौरान शादी रोकने वाले डीएम को मांगनी पड़ी माफ़ी
प्रकाशित
त्रिपुरा के अगरतला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो से अगरतला के डीएम डॉ. शैलेश कुमार यादव चर्चा में आ गए.
ज़िलाधिकारी ने सोमवार को नाइट कर्फ्यू के दौरान दो शादियों में छापा मारा था.
छापामारी के दौरान वे काफी भड़के थे और 'गाली गलौच, मारपीट' पर उतर आए. उनके इस व्यवहार से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है. 22 अप्रैल से अगरतला नगरपालिका क्षेत्रों में रात का कर्फ्यू चल रहा है.
वीडियो: राजू डे
एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)