कोरोना: जलती चिताएँ बता रही हैं कोरोना का क़हर

प्रकाशित

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. कोरोना से मरने वालों की संख्या भी दिनों-दिन बढ़ रही है.

ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,76,36,307 हो गया है. वहीं अब तक देश में कोरोना से कुल 1,97,894 मौतें हुई हैं.

कोरोना के मरीज़ अस्पतालों और ऑक्सीजन के लिए भटक रहे हैं. कोरोना से जान गंवाने वालों के अंतिम संस्कार के लिए भी लंबी वेटिंग है.

बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद ने दिल्ली में एक श्मशान और एक क़ब्रिस्तान का जायजा लिया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)