अमेरिका: 13 साल की सामाजिक कार्यकर्ता

प्रकाशित

बात उस नन्ही बच्ची की जिसके एक ख़त ने तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को मजबूर कर दिया उसके शहर का दौरा करने को. अमेरिकी राज्य मिशिगन के एक छोटे से शहर फ़्लिंट में रहने वाली मारी कोपनी जब आठ साल की थीं तो उन्होंने अपने शहर के प्रदूषित पानी की समस्या को लेकर ओबामा को एक चिट्ठी लिखी.

उस चिट्ठी ने उन्हें बेहद मशहूर बना दिया और वो लिटिल मिस फ़्लिंट के नाम से जानी जाने लगीं. अब वो 13 साल की हैं और अमेरिका की उन तमाम जगहों के लोगों की लड़ाई का चेहरा बन रही हैं जिन्हें पीने का साफ़ पानी मुहैया नहीं है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)